सलूम्बर: पाल पर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर व महाराणा जय सिंह उद्यान पहुंचे जिला कलेक्टर, जयसमंद में किया आकस्मिक निरीक्षण
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी गौतम लाल मीणा को निर्देश दिए। जयसमंद जल विकास समिति के सदस्य रामसिंह कंतोड़ा और लक्ष्मण भारती गोस्वामी ने पाल पर महाराणा जयसिंह की प्रतिमा स्थापित करने, फव्वारे सिस्टम लगाने, रुठी रानी व हवा महल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग की।