सलूम्बर: क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग सट्टे का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को सलूम्बर से किया गिरफ्तार
सलूम्बर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेव बेटिंग ऐप के संचालक एक खाते से दूसरे खाते और दूसरे खाते से तीसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करते थे और पैसे निकालकर हवाला के जरिए दुबई भेजते थे।