सिवनी: खाद्य विभाग ने दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए मिठाई दुकानों से नमूने लिए
Seoni, Seoni | Aug 21, 2026 सिवनी में दुग्ध एवं खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांच को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का विशेष अभियान जारी है। विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बर्फी, पेड़ा, कुंदा, कलाकंद, मिल्क केक, घी और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इन सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।