राऊ: नेहरू नगर में कृषि मशीन बनाने वाले के व्यक्ति साथ लोन दिलाने के नाम पर हुई ठगी, राऊ थाने में दर्ज हुआ मामला
Rau, Indore | Nov 25, 2024 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक कृषि मशीनरी बनाने वाले व्यापारी के साथ लोन दिलवाने के नाम पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें फरियादी शुभम मंडलोई द्वारा बजाज फाइनेंस पहले लोन लिया गया था। जिसका अप्रूवल होने के नाम पर फरियादी से पहले 2550 रुपए और फिर 8999 धोखे से भरवा लिए गए। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का अकाउंट फ्रिज करवाया है।