राऊ: नगर निगम की राजस्व वसूली होगी और भी सख्त, आयुक्त ने सीलबंदी और कुर्की की कार्रवाई के निर्देश दिए
Rau, Indore | Nov 26, 2024 स्मार्ट सिटी बनने की कवायद कर रहे इंदौर शहर में कई शहरवासी विकास की राह में रोड़ा बन रहे है। ये लोग अब तक निगम में राजस्व जमा करवाने के बजाय दबाव प्रभाव से बचते रहे है। ऐसे एक दो नहीं बल्कि हजारों बड़े बकायादार निगम ने चिन्हित किए है जिनसे निगम को राजस्व कर की अरबों रूपये की वसूली करना है। जिसमें अब जब्ती कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।