चाईबासा: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की रूप सज्जा में सजे नन्हे-मुन्ने, सबका मन मोह लिया
चाईबासा। शुक्रवार को 11 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण की रूप सज्जा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।