पुलिस ने 27.12 किलो अवैध गांजा के साथ नई बस्ती पूछड़ी रामनगर के एक युवक को किया गिरफ्तार
#रामनगरहैडलाइन - वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने i20 वाहन से परिवहन करते हुये अवैध गांजा बरामद किया है, पुलिस ने बताया अभियुक्त सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत निवासी नई बस्ती पूछड़ी को वाहन नम्बर DL10 CS 7869 मे 27.12 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा है, वही उक्त वाहन को रैकी कर स्कॉर्ट करने वाले चालक हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने मोटर साईकिल संख्या UK 19 B-4781 को कब्जे मे लिया है, वही पुलिस को अभियुक्त सागर सिंह रावत ने बताया कि अवैध गांजा सराईखेत निवासी जगत से लाया है जिसका खरीददार गुलरघट् निवासी टी आशु खान बताया गया है। पकड़े गये अवैध गांजा कि कीमत 7 लाख रूपये आकि गई है।
#BreakingNews #nainitalpolice #crimenews #viralnews #viralvideo
#Ramnagarpolice #Sspnainital