एत्मादपुर: युवकों के साथ मारपीट के मामले में थाना ट्रांस यमुना पर 2 नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Etmadpur, Agra | Aug 8, 2025 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ी बगिया का एक मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित के द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर तहरीर दी गई है उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था, इसी दौरान कुछ लोग आए मारपीट करने लगे और पिस्टल तानकर मारने की धमकी भी दी, इस मामले में दो नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।