#बालाघाट
शासकीय नजूल भूमि जय हिंद टॉकीज से हटाया गया अतिक्रमण
नगर के जय हिंद टॉकीज मैदान स्थित शासकीय नजूल भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को राजस्व विभाग ने नगर पालिका और पुलिस बल के सहयोग से हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार नजूल शीट क्रमांक 25-सी की शासकीय भूमि पर कब्जे के उद्देश्य से तार फेंसिंग की जा रही थी। साथ ही जाहिर सूचना संबंधी बोर्ड भी लगाया गया था। 31 अक्टूबर 2026 को राजस्व विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अनुविभागीय अधिकारी गोपाल सोनी, नजूल अधिकारी सुधीर जैन और तहसीलदार क्षवि पंत के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक एवं नगर पालिका दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध रूप से लगाया गया जाहिर सूचना का पोल और तार फेंसिंग हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक (नजूल), चैनमैन, नगर पालिका अमले और पुलिस बल की सहभागिता रही।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#mprevenudeptt
9 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026