#बालाघाट
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर संदीपनि विद्यालय में लगा आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर संदीपनि विद्यालय सभागार में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघन सिंह दाहिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
डॉ. दाहिया ने बताया कि शिविर के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरेखा की चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिवेणी सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। शिविर में पैरामेडिकल टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी एवं शुगर की जांच और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों के माध्यम से आमजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी, कुष्ठ रोग एवं मलेरिया से बचाव और जांच संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में जागरूकता एवं सुविधा उपलब्ध कराई गई। परिवार नियोजन के सुरक्षित साधनों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर के सफल आयोजन में रेडियोग्राफर श्री अंकुश माहुले, श्री उमाकांत मराठे (डी.पी.सी.), श्री के.के. (एन.एम.ए.) सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ, फील्ड वर्कर एवं सपोर्ट स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp
29 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026