अमरिया: अमरिया क्षेत्र के गिधोर स्कूल में चोरी की घटना, चौकी पर दी गई तहरीर
अमरिया क्षेत्र के गिधोर में कंपोजिट विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय की ल प्रधानाध्यापिका बबीता ने मझोला चौकी में तहरीर देकर बताया कि 3 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल को निशाना बनाया। चोरों ने कार्यालय और रसोई घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा अनाज चोरी कर लिया।