Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

BPSC में कार्यपालक पदाधिकारी बने युवक का विधायक आलोक कुमार सिंह ने किया सम्मान रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र के दावथ प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत कोआथ के ग्राम गंगटी में विधायक आलोक कुमार सिंह ने चुनूं पटेल के सुपुत्र के BPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर कार्यपालक पदाधिकारी पद पर चयनित होने पर उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक ने अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने नवचयनित कार्यपालक पदाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत कोआथ के चेयरमैन धर्मेंद्र पटेल, उप चेयरमैन प्रतिनिधि रिची गुप्ता, जदयू नेता अभिषेक पटेल, मनोज पटेल, विक्की सिंह, राजेश पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गंगा कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष ज्योति कुशवाहा, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Kargahar, Rohtas | Jun 28, 2026

MORE NEWS

ताजिया पहलाम को लेकर सासाराम में डीएम-एसपी ने बाइक से किया गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रोहतास जिले में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया पहलाम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार स्वयं बाइक पर सवार होकर सासाराम शहर की विभिन्न गलियों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गश्त के दौरान उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे ताजिया पहलाम का कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ताजिया पहलाम को लेकर सासाराम में डीएम-एसपी ने बाइक से किया गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा रोहतास जिले में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया पहलाम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार स्वयं बाइक पर सवार होकर सासाराम शहर की विभिन्न गलियों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गश्त के दौरान उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे ताजिया पहलाम का कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Kargahar, Rohtas | Jun 27, 2026