तिरोड़ी: पौनिया से देशभक्ति और भक्ति के संगम से निकली भव्य कावड़ यात्रा, 14 किमी पैदल चलकर भसियागढ़ में किया जलाभिषेक
स्वतंत्रता दिवस के ठीक दूसरे दिन रविवार को तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पौनिया में भक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां से सुबह 9 बजे भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कावड़ियों ने न सिर्फ कंधों पर कावड़ उठाई, बल्कि हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा भी थाम रखा था।14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचे भसियागढ पौनिया गांव से शुरू हुई।