सिवनी: सिवनी कलेक्टर ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पशु कल्याण के लिए सख्त निर्देश दिए
Seoni, Seoni | Aug 20, 2026 सिवनी कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु कल्याण और गौवंश संरक्षण को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित हुई। गुरुवार को बैठक में निराश्रित गौवंश की देखभाल, गौशालाओं की व्यवस्थाओ और पशुओ को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौमूत्र अर्क, गौकाष्ठ जैसे आयवर्धक उत्पादो को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।