सरधना: बिनौली रोड स्थित कब्रिस्तान में एसडीएम के आदेश के बावजूद फिर ताला, दबंगों ने जनाजे को दफनाने से रोका
सरधना नगर नगर के बिनौली रोड स्थित मुस्लिम समाज के सामूहिक कब्रिस्तान को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। मोहल्ला बूढ़ा बाबू, कमरा नवाबान और आसपास के मोहल्लों के लोगों ने शुक्रवार को 3:00 सरधना एसडीएम और थाना सरधना में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एसडीएम के पूर्व आदेश के बावजूद कुछ लोगों ने कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगा दिया जनाजे को दफीना नहीं होने दिया