चौरीचौरा: ‘नमो सेवा’ नाटक में मंच पर दिखा मोदी के 25 वर्षों के सफर की झलक
प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज एवं गोपाल शिशु मंदिर स्कूल में हरिकेश पांडेय की टीम की ओर से नमो सेवा नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन तथा उनके कार्यकाल से जुड़े विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों को रंगमंचीय प्रस्तुति के जरिए प्रस्तुत किया गया।