देवबंद हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत से मेरठ के कुशावली गांव में मातम पसर गया। मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेकर लौट रहे बिल्लू उर्फ रमेश, अमन, सागर और पंकज की सड़क हादसे में जान चली गई। शनिवार को चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार अर्थियां उठीं तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। किसी ने अपना जवान बेटा खोया, तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पूर्व विधायक संगीत सोम सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
Baghpat, Bagpat | Oct 11, 2026