BAGHPAT DESK : बागपत में एसपी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।