बागपत: छपरौली में झोटा-बुग्गी रेस का वीडियो वायरल, सड़क पर हुड़दंग करते दिखे युवक!
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में झोटा-बुग्गी दौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छपरौली-किशनपुर बराल रोड पर कुछ युवक झोटा-बुग्गी दौड़ाते नजर आ रहे हैं।
Baghpat Police
वहीं, कुछ युवक बाइक पर सवार होकर सड़क पर हुड़दंग करते भी दिखाई दे रहे हैं। सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
📍 मामला थाना छपरौली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
#Baghpat #Chhaprauli #ViralVideo #JhotaBuggiRace #BaghpatPolice #UPPolice #RoadSafety #UttarPradesh
Baghpat, Bagpat | Nov 24, 2026