मनोहरथाना: मनोहरथाना में श्रीमद् पितृ भागवत कथा महोत्सव 26 सितंबर से शुरू होगा
मनोहरथाना कस्बे में आध्यात्मिक आयोजन समस्त डंगरेला (साहू) परिवार के तत्वावधान में आध्यात्मिक श्रीमद् पितृ भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा महोत्सव 26 सितंबर से 2 अक्टूबर शुक्रवार तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला, मनोहरथाना में आयोजित किया जा रहा है।