घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की 6 ग्राम पंचायतों में 10 पंच के पदों को लेकर 9 दिसंबर को होगा उपचुनाव, नामांकन की प्रक्रिया जारी
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की 6 ग्राम पंचायतों में 10 पंच पद के लिए 9 दिसंबर को उपचुनाव होगा। उपचुनाव के लिए घोड़ाडोंगरी तहसील कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया शुरू हो गई। पंच पद के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे तक पंच पद के लिए 2 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए। वही नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।