घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी और जुवाड़ी गांव के बीच ऑटो और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक घायल
घोड़ाडोंगरी और जुवाड़ी गांव के बीच गुरुवार दोपहर 2बजे ऑटो और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी और जुवाड़ी गांव के बीच ऑटो और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार घुग्गी गांव निवासी सनिराम वरकड़े घायल हो गया