घोड़ाडोंगरी: डूल्हारा गांव में अवैध कोयला खदान पर खनिज विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी की कार्रवाई
घोड़ाडोंगरी तहसील के डूल्हारा गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे से शाम 6 बजे तक खनिज विभाग की टीम ने अवैध कोयला खदान पर कार्रवाई की। मंगलवार को भी खनिज विभाग की टीम ने डूल्हारा गांव में अवैध कोयला खदान पर कार्रवाई की थी। खनिज निरीक्षक भगवंत नागवंशी ने बताया कि डूल्हारा गांव में बुधवार को भी अवैध कोयला खदान पर खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।