घोड़ाडोंगरी: डूल्हारा गांव में अवैध कोयला खदान पर खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई, खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को कराया बंद
घोड़ाडोंगरी तहसील के डूल्हारा गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे अवैध कोयला खदान पर खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने अवैध कोयला खनन के लिए खोदे गए गड्ढो को जेसीबी से बंद कराया। खनिज निरीक्षक भगवत नागवंशी ने बताया कि डूल्हारा गांव में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अवैध कोयला खदान पर खनिज विभाग टीम ने कार्रवाई की।