घोड़ाडोंगरी: खापा गांव के पास बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, युवक घायल
खापा गांव के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार खापा गांव के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रवि सिंह निवासी धर्मपुर घायल हो गया।