घोड़ाडोंगरी: मंगल भवन सारनी में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर लगा, स्वास्थ्य विभाग और नपा ने मिलकर किया आयोजन
मंगल भवन सारनी में बुधवार सुबह करीब 11 बजे से शाम 5 बजे तक 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा शिविर लगाया गया। बीसीएम ईश्वर मंडलेकर ने बताया कि मंगल भवन सारनी में 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका परिषद सारनी ने शिविर लगाया।