शिवहर: सब्जी मंडी से लेकर रजिस्ट्री चौक तक लगा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस के द्वारा हटाया गया जाम
आज शिवहर शहर में भीषण जाम का नजारा देखने को मिला है. यह जाम शहर के सब्जी मंडी से होते हुए मुरारी चौक से लेकर रजिस्ट्री चौक तक जाम का नजारा देखने को मिला है. जिसमे सैकड़ो वाहन फंसे रहे. एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर तुरंत जाम को समाप्त करवाकर आवागमन को सुचारू रूप से बहाल करवाया है. जाम हटाने पहुँची पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।