शिवहर: बीडीओ ने फुलकाहां विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनिमियता देख 15 शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने के साथ पूछा स्पस्टीकरण
जिलाधिकारी पंकज कुमार के निर्देश पर डुमरी कटसरी बीडीओ अरुण कुमार सिंह के द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलकाहां का औचक निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण में मिड डे मील में गड़बड़ी पाया गया और 15 शिक्षक क्लास में पढ़ाने की बजाय बैठकर सभी लोग बात कर रहे थे. इसके बाद बीडीओ ने कार्रवाई करते हुए सभी 15 शिक्षक का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण पूछा है।