शिवहर: बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर एसडीएम ने डुब्बा घाट का लिया जायजा
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी पूरे उफान पर बह रही है. जो खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है. उन्होंने बताया है कि जिले के सभी तटबंध अभी तक पूरी तरह से सुरक्षित है. बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।