शिवहर: नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चमनपुर से एक बाइक पर दो कारोबारी को 238 बोतल नेपाली शराब के साथ किया गिरफ्तार
एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के चमनपुर में बड़ी कार्रवाई किया है. नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के चमनपुर से एक बाइक पर दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 238 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है. मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली गई है।