घाघरा: चांदनी चौक घाघरा में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड बंद के समर्थन में सड़क जाम किया, वाहनों की कतार लगी
Ghaghra, Gumla | Aug 11, 2026 झारखंड बंद के आह्वान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी घाघरा एवं आदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर चांदनी चौक घाघरा के पास सड़क जाम कर दिया।सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीर काफी परेशान हुए ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बंद का समर्थन किया।