परसिया: बस स्टैंड की शुरुआत के लिए कवायद शुरू, नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाए, दुकानदार प्रभावित
नगर पालिका के बस स्टैंड कांपलेक्स के अंदर वाहनों के आवागमन के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। बस स्टैंड के अंदर खडे हो इसके लिए सडक के आसपास के अतिक्रमण हटाए गए। सालांे से दुकान लगा रहे लोग प्रभावित हुए है। दुकानदारों से कहा गया है कि हाथ ठेले लगाकर बाउंड्री के बाहर अपना रोजगार चला सकते है। नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को दो बजे अतिक्रमण हटाए।