शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सक्ती में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो तथा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले ने की।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति एवं सेमेस्टर प्रणाली की जानकारी दी गई। अंत में अतिथियों का सम्मान एवं आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Sakti, Chhattisgarh | Aug 22, 2026