राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रपुर के दरहाघाट में जिला स्तरीय बाढ़ बचाव मॉकड्रिल आयोजित की गई।
मॉकड्रिल का उद्देश्य बाढ़ आपदा के दौरान बचाव एवं राहत तैयारियों को परखना और आमजन को जागरूक करना रहा।
एसडीआरएफ, पुलिस, नगर सेना, स्वास्थ्य विभाग एवं आपातकालीन टीमों ने लाइफ जैकेट, रस्सी और बोट के माध्यम से नदी में फंसे लोगों व पशुओं के बचाव का अभ्यास किया। मॉकड्रिल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीण, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थी एवं आम नागरिक शामिल हुए।
#मॉकड्रिल
#saktidist
#sakti