पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर पटना में भारी पुलिस बल तैनात
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 19 अगस्त को प्रस्तावित राजभवन मार्च को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांधी मैदान से राजभवन मार्च शुरू होने की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुबह 9 बजे से डाकबंगला चौराहा समेत प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस