बरहज: मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदिया बुजुर्ग गांव में कीचड़ उड़ने के विवाद में जमकर मारपीट, महिला समेत चार लोग घायल
Barhaj, Deoria | Jun 20, 2025 देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदिया बुजुर्ग गांव में बुधवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तेज रफ्तार गाड़ी से कीचड़ उड़ने की बात पर कहासुनी शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। वहीं घायलों का वीडियो शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हमले में एक महिला, उसकी सास, देवरानी और बेटे को गंभीर चोटें आईं।