बैरगनियां: माता-पिता की स्मृति में छठव्रतियों की सेवा, प्रदीप और राजीव ने साड़ी व पूजा सामग्री का किया वितरण
बैरगनिया (सीतामढ़ी)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सामाजिक सेवा और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए गुरुवार की दोपहर बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के मुसाचक निवासी प्रदीप कुमार एवं उनके छोटे भाई राजीव कुमार उर्फ संजीव कुमार ने छठव्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया।