लातेहार: 37वें प्रांतीय एथलेटिक्स में एसवीएम लातेहार के यश राज ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता
गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा विद्या मंदिर, गुमला के आतिथ्य में आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार ने उम्दा प्रदर्शन किया। 9 से 12 सितंबर तक आयोजित इस एथलेटिक्स के अंतिम दिन शनिवार की दोपहर करीब एक बजे विद्यालय के छात्र यश राज ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।