बक्सर: कुलहरिया में आशा कार्यकर्ताओं को आभा आईडी घर-घर जाकर बनाने के निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 26, 2025 अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की आभा आईडी बनाएंगी। इसके लिए कुल्हरिया स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र पर क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचओ मनीषा कुमारी ने किया। इस दौरान सभी आशा कार्यकर्ताओं को आभा आईडी निर्माण के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।