बक्सर: दहेज में बुलेट के लिए पति ने विवाहिता को किया प्रताड़ित, बक्सर महिला थाने में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Jun 26, 2025 दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने से खफा पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि वह तंग आकर ससुराल से वापस मैके पहुंच गई. पीड़िता के बयान पर बक्सर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कराई गई है.जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसकी पुष्टि महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने की है.