बक्सर: बक्सर नगर परिषद उपचुनाव में पहली बार ई-वोटिंग का होगा इस्तेमाल, डीएम ने कहा- 13 हजार मतदाता डालेंगे वोट
Buxar, Buxar | Jun 26, 2025 बिहार राज्य निर्वाचन आयोग देश में पहली बार ई-वोटिंग प्रणाली का प्रयोग करने जा रहा है। यह प्रयोग बक्सर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद पदों के लिए 28 जून को होने वाले उपचुनाव में किया जाएगा। इससे बिहार ई-वोटिंग प्रणाली अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। डीएम डाॅ विद्यानंद सिंह ने इसको लेकर बताया कि करीब 13,000 पंजीकृत मतदाता वोटिंग करेंगे।