बक्सर: स्कूल के खाने में मिली छिपकली, हंगामे के बाद मध्य विद्यालय हरिकिशुनपुर के हेडमास्टर सस्पेंड
Buxar, Buxar | Jun 26, 2025 जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याहन भोजन योजना बक्सर के 30 मई 2025 के प्रतिवेदन के आधार पर मध्य विद्यालय हरिकिशुनपुर में मध्यान भोजन में छिपकली पाए जाने के मामले में प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है. कार्रवाई करते हुए डीपीओ स्थापना ने प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है.निलंबन को लेकर बुधवार को 6:30 बजे संध्या में पत्र भी जारी किया है