बक्सर: वेतन वृद्धि समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर आवासकर्मी पटना में देंगे धरना, रामलीला मंच पर तैयारी बैठक
Buxar, Buxar | Jun 25, 2025 वेतन वृद्धि समेत 16 सूत्री मांगो को लेकर बुधवार को अपराह्न 2 बजे किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर आवासकर्मियो ने बैठक किया. उपाध्यक्ष अजय गिरी ने बताया कि ग्रामीण आवास कर्मी संघ के तत्वावधान 16 सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन का हड़ताल पर पटना जाएंगे. इसको लेकर बैठक किया गया. बैठक मे सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल में समर्थन करने की बात पर सहमति बनी.