संपतचक: 30 मिनट की बारिश में जलमग्न हुआ पीएचसी संपतचक, मरीज और नर्सिंग छात्र परेशान
संपतचक 15 सितंबर 2026 । महज 30 मिनट की बारिश ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संपतचक की व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पूरा परिसर जलमग्न हो गया। अस्पताल के मुख्य परिसर से लेकर गार्ड रूम तक पानी पहुंच गया। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों और ट्रेनिंग के लिए आए बीएससी नर्सिंग के