दमोह: जिला अस्पताल को 500 बिस्तर का करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव: कलेक्टर
Damoh, Damoh | May 5, 2026 दमोह जिला अस्पताल में मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए दमोह जिला अस्पताल की क्षमता 300 बिस्तर से बढ़ाकर 500 बिस्तर की करने की कवायद प्रशासन द्वारा की जा रही है। दमोह कलेक्टर द्वारा कार्रवाई के संबंध में प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया हैकलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों निरीक्षण के बाद आवश्यक कार्यवाही की गई