पटना ग्रामीण: जदयू सांसद संजय झा जाएंगे विदेश, पटना में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर देंगे जानकारी
जदयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में एक डेलिगेशन टीम बनाई गई है जो विदेश जाकर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देगी। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे सांसद संजय झा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर जाएगी। पाकिस्तान में किस तरह से आतंकवाद को सपोर्ट किया जा रहा है इस बात की जानकारी यह टीम देगी।