पटना ग्रामीण: बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ की बैठक
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में संभावित बाढ़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा सीएम नीतीश कुमार ने की। आगामी मानसून को देखते हुए बिहार में संभावित बाढ़ से निपटने हेतु तैयारियों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावे दोनों उपमुख्यमंत्री,आपदा प्रबंधन समेत सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।