बिछिया: घुटास में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का वृहद जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत घुटास में जनसंवाद शिविर आयोजित हुआ। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उद्यम और कृषक संवाद में रोजगार और कृषि योजनाओं पर चर्चा हुई। विभागीय अधिकारी योजना की जानकारी देने के लिए मौजूद रहे।