लखीमपुर: किसान दिवस के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने नलकूप विभाग के अधिकारियों पर जताई नाराजगी, लगाई जमकर फटकार
किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में "किसान दिवस" आयोजित हुआ है। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों के सामने नलकूप खराबी होने की बात रखी, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नलकूप विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई है। डीएम ने मौजूद किसानों की समस्याएं सुनी हैं।