चूरू: श्रीराम मंदिर सहित चूरू के अन्य मंदिरों में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Churu, Churu | Aug 27, 2024 राम मंदिर सहित शहर के अनेक मंदिरों में रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया और खुशियां बांटी गई। कान्हा के जन्मोत्सव पर हुए भजन कीर्तन में श्रद्धालु झूमते नजर आए। राम मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर भव्य मेले का आयोजन हुआ।अग्रसेन नगर में गीता भवन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कथा व्यास आचार्य जनार्दन महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।